• मकरा मे मलेरिया से हो रही मौतो पर मलेरिया निरीक्षक पर लगातार लग रहे
आरोपो के कारण मलेरिया निरीक्षक म्योरपुर क्षेत्र से हटाये गये।
:- मकरा मे लगातार मलेरिया से हो रही मौतो का मामला मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश
के पास पहुंच चुका है। एनएसयुआई प्रदेश सचिव अंकुश दुबे ने मुख्य सचिव को पत्र
भेजकर सोनभद्र के मकरा मे मृतक व्यक्तियो के मामले मे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा
विभाग के सम्बन्धित अधिकारियो व जिला मलेरिया अधिकारियो को जिम्मेवार ठहराते हुये
मृतको के परिजनो को पांच लाख दिये जाने समेत मकरा मे भयावह स्तर पर फैली बिमारी पर
नियंत्रण हेतु मकरा मे विशेषज्ञ चिकित्सको का कैम्प लगाकर जांच व इलाज की सूविधा,
उच्च चिकित्सा केन्द्र तक मरीज को ले जाने हेतु एडवांस लाईफ सपोर्ट
एम्बुलेन्स की सूविधा, शोधित पेयजल की टैंकर से आपुर्ति
कराये जाने व दोषी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियो व जिला मलेरिया
अधिकारी के विरुध्द कार्यवाही की मांग की है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें