शनिवार, 4 दिसंबर 2021

मकरा मे मलेरिया से हो रही मौतो का मामला पहुंचा राज्यपाल के पास।

 लखनऊ से जैव कीट विशेषज्ञ डाक्टर सुदेश कुमार के नेतृत्व मे आई टीम लगायेगी मौतो के कारणो का पता।

 एनएसयुआई प्रदेश सचिव अंकुश दुबे ने मृतको के परिजनो को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने समेत अन्य आवश्यक हस्तक्षेप किये जाने हेतु राज्यपाल, उत्तर प्रदेश को भेजा था पत्र।

 

:-       मकरा मे लगातार मलेरिया से हो रही मौतो के मामले पर एनएसयुआई प्रदेश सचिव अंकुश दुबे ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल को ०२ दिसम्बर को पत्र भेजकर सोनभद्र के मकरा मे मृतक व्यक्तियो के मामले मे सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुये मृतको के परिजनो को पांच लाख दिये जाने, हो रही मौतो के कारणो की जांच विशेषज्ञ टीम से कराये, मकरा मे भयावह स्तर पर फैली बिमारी पर नियंत्रण हेतु मकरा मे विशेषज्ञ चिकित्सको का कैम्प लगाकर जांच व इलाज की सूविधा, उच्च चिकित्सा केन्द्र पर इलाज का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किये जाने व दोषी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो के विरुध्द कार्यवाही की मांग की थी जिसके बाद शासन स्तर से लखनऊ से जैव कीट विशेषज्ञ डाक्टर सुदेश कुमार के नेतृत्व में मौतो की जांच हेतु टीम भेजी गयी है जो हो रही मौतो के कारणो का पता लगायेगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें