· अनपरा से सामाजिक
कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्यसभा संसद सदस्य रामसकल, संसद
सदस्य राबर्टसगंज लोकसभा पकौडी लाल कोल व राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग/विधायक(ओबरा विधानसभा-402) संजीव सिंह गोंड को भेजा
पत्र।
:- सुबे के विन्ध्याचल मण्डल के अन्तर्गत निर्माण हेतु प्रस्तावित राज्य
विश्वविद्यालय का निर्माण मण्डल के अन्तर्गत आने वाले दलित-आदिवासी बाहुल्य व
सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक रुप से अत्यधिक पिछडे जनपदः-सोनभद्र मे कराये जाने की
मांग को लेकर एनएसयुआई प्रदेश सचिव अंकुश दुबे व लम्बे अर्से से दलित-आदिवासी हितो
को लेकर कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा ने सुबे के मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ समेत सोनभद्र से ताल्लुक रखने राज्यसभा सदस्य रामसकल, संसद सदस्य राबर्टसगंज
लोकसभा पकौडी लाल कोल व राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग/विधायक(ओबरा विधानसभा-402) को पत्र भेजा है।
पत्र मे कहा गया है कि जनपदः-सोनभद्र दलित-आदिवासी
बाहुल्य व सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक दृष्टिकोण से अत्यधिक पिछडा है। जनपदः-सोनभद्र
से उत्तर प्रदेश सरकार को भारी मात्रा मे राजस्व प्राप्त होता है परन्तु सरकारो
द्वारा सोनभद्र की सदैव उपेक्षा की गयी है जिसके कारण सोनभद्र व उसका नागरिक आज भी
वही खडा है जहां वह अपने सृजन वर्ष 1989 मे खडा था। सोनभद्र के लोग आर्थिक रुप से
अत्यधिक कमजोर है तथा जनपद का अधिकांश भू-भाग पहाडी, वनक्षेत्र, दुरुह होने तथा
पर्याप्त सिंचाई की व्यवस्था नही होने के कारण खेती भी यहां सफल नही है तथा यहां
स्थापित कल-कारखानो मे यहा के लोगो को मिलने वाली दिहाडी मजदुरी से पुरे परिवार का
पेट भरने मे भी संकट है ऐसे मे इनके द्वारा जनपद के बाहर स्थित विश्वविद्यालयो मे
अपने बच्चो को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु भेजने की सोचना खुद से बेमानी है तथा
उच्च शिक्षा से वंचित होने मे सबसे बडी संख्या बालिकाओ की है। सोनभद्र के साथ अभी
तक की सरकारो द्वारा किये गये उपेक्षा के कारण सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक दृष्टिकोण
से अत्यधिक पिछडेपन के लगे दाग को हटाने व सोनभद्र को शैक्षणिक दृष्टिकोण से
स्मृध्द बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के विन्ध्याचल(मिर्जापुर) मण्डल के
अन्तर्गत निर्माण हेतु प्रस्तावित राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण जनपदः-सोनभद्र
मे कराये जाने की मांग की है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें