· अनपरा तापीय परियोजना की इकाईयो मे संचालित
संविदा कार्यो मे विस्थापितो को रोजगार दिये जाने का प्राविधान एन.आई.टी मे हो
सम्मिलित।
v
विस्थापित नेताओ ने मुख्य अभियन्ता (प्रशासन),
अनपरा तापीय परियोजना से मिलकर सौपा महाप्रबंधक को सम्बोधित ज्ञापन।
:- अनपरा तापीय परियोजना के परिसर
अवस्थित प्रशासनिक भवन मे आज चार सदस्यीय विस्थापित प्रतिनिधिमण्डल ने मिलकर मुख्य
अभियन्ता प्रशासन श्री राधेमोहन को महाप्रबंधक के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौप कर भूमि
एवं भवन के अधिग्रहण से विस्थापित परिवारो के रोजगार व अन्य सम्बन्धित मुद्दो के
निराकरण की मांग रखी। ज्ञापन मे एनसीएल की परियोजनाओ व एनटीपीसी की परियोजनाओ का
उदाहरण देते हुये अताप की ईकाईयो मे भी संचालित 10 लाख तक के संविदा कार्यो की
निविदा विस्थापितो की समितियो हेतु आरक्षित किये जाने, संविदा कार्यो मे सृजित
रोजगार विस्थापितो को उपलब्ध कराये जाने हेतु संविदा कम्पनियो व अताप के मध्य
सम्पादित होने वाले अनबुन्ध/एन.आई.टी मे प्राविधान सम्मिलित किये जाने व परियोजनाधीन विद्यालयो मे विस्थापित
परिवारो के बच्चो हेतु 30 फीसदी सीट आरक्षित व 10 फीसदी फीस माफी किये जाने की
मांग रखी।
मांगो पर मुख्य अभियन्ता प्रशासन ने संविदा कार्यो की
निविदा आरक्षित किये जाने व संविदा कार्यो मे सृजित रोजगार विस्थापित परिवारो के
सदस्यो को उपलब्ध कराये जाने हेतु प्राविधान एन.आई.टी मे सम्मिलित किये जाने की
मांग को जायज बताते हुये उचित स्तर पर बात को रखने तथा कार्यवाही की बात कही वही
परियोजनाधीन विद्यालयो के सम्बन्ध मे स्पष्टीकरण देते हुये बताया कि राजकीय इण्टर
कालेज, सेन्ट फ्रांसिस स्कुल, डी.ए.वी पब्लिक स्कुल, अम्बेडकर विद्यालय मात्र
परियोजना परिसर मे संचालित है तथा इनके किसी भी विषय पर प्रबंधन को हस्तक्षेप नही
है ऐसे मे उक्त विषय पर कार्यवाही सम्भव नही है।
ज्ञापन सौपने वाले प्रतिनिधिमण्डल मे अंकुश दुबे
एनएसयुआई प्रदेश सचिव, पुर्व प्रधान परासी विश्राम प्रसाद बैसवार, विनोद गुप्ता
पुर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व आदिवासी नेता हरिनाथ खरवार सम्मिलित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें