गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

बगैर मजदुरो का पीएफ भुगतान किये एनसीएल मे संविदाकारो के बिल का हो रहा भुगतान।

            संविदा मजदुरो के पी.एफ. व पी.एल.आई भुगतान की मांग।

 

 

:-       नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की ककरी परियोजना मे खनन संक्रिया से सम्बन्धित सीएचपी मेन्टेनेन्स एवं आपरेशन के कार्य मे जनवरी, 2023 से जनवरी, 2024 के मध्य कार्य पुर्ण कर चुकी संविदा कम्पनी डी.एस. कंस्ट्रक्शन द्वारा तथा जनवरी, 2024 से कार्यरत ठेकेदार उमाशंकर पाण्डेय जिसका कार्य दिसम्बर 2024 मे पुर्ण होने वाला है द्वारा कार्यरत संविदा मजदुरो के मजदुरी से भविष्य निधि की राशि कटौती किये जाने के उपरान्त भी भविष्य निधि की राशि भविष्य निधि खाते मे जमा नही किये जाने तथा कोल इण्डिया द्वारा अनुमोदित परफार्मेंस लिंक इन्सेंटिव स्कीम के अनुसार लेखा वर्ष मे अर्जित कुल मजदुरी का 8.33 प्रतिशत पी.एल.आई के रुप मे भुगतान नही किये जाने के प्रकरण पर एनएसयुआई पुर्वी उत्तर प्रदेश के सचिव अंकुश दुबे ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक, एनसीएल ककरी को पत्र भेज कर पी.एफ की राशि जमा किये जाने व पी.एल.आई की राशि भुगतान किये जाने हेतु निर्देश जारी करने तथा भुगतान सुनिश्चित नही होने तक दोनो फर्मो के समस्त वित्तीय भुगतान रोके जाने की मांग की है। उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि एनसीएल मे अधिकारियो द्वारा संविदाकारो द्वारा कार्यरत संविदा मजदुरो के पी.एफ की राशि व अन्य देयताओ का भुगतान सुनिश्चित किये बगैर ही बिल भुगतान की कार्यवाही कर दी जा रही है जो कि अनुचित है तथा कहा है कि संविदाकारो के बिल भुगतान की कार्यवाही कार्यरत संविदा मजदुरो के समस्त देयताओ का भुगतान सुनिश्चित होने के उपरान्त ही किया जाना चाहिए।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें