मंगलवार, 18 जुलाई 2017

विस्थापितो ने कीया संघर्ष का वादा

_____________________________________________
            विस्थापितो ने कीया संघर्ष का वादा
_____________________________________________
एनसीएल ककरी परियोजना मे अधिभार के खनन व अभिवहन मेे कार्यरत संस्था/कम्पनी द्वारा विस्थापित परिवार व उनके सदस्यो को वरीयता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराये जाने मे दोयम दर्जे का व्यवहार कीया जा रहा है,जबकि अपनी जमीन, मकान सब कुछ लुटा चुके विस्थापित परिवारो के सामने रोजी-रोटी का संकट आन पडा है ऐसे मे अब विस्थापित किसी प्रतिनिधि की उम्मीद पर भरोसा न कर स्वयं की अगुवाई मे 22-07-2017 समय-9:00 बजे से अपने हक-हकुक की आवाज बुलन्द करने हेतु गांधीवादी तरीके से क्रमिक अनशन पर बैठेंगे||
:-इस निर्णय के अनुसार विस्थापितो ने आन्दोलन की रुप रेखा की जानकारी विस्तृत रुप से साझा करने हेतु परासी ग्राम के सचिवालय मे बैठक की,जीसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान मुकेश शर्मा जी द्वारा की गयी तथा संचालन शंकरदयाल जी ने कीया, इस मौके पर आन्दोलन के अगुवा अंकुश दुबे ने कहा की यहा की परियोजना मे सर्वप्रथम अधिकार विस्थापित का है तथा यह आजाद भारत है जहा कोई भी परियोजना इस्ट इण्डिया कम्पनी जैसी दमनकारी नितियो के साथ कार्य संचालन नही कर पायेंगी, वही विस्थापित युवा मनीष बैसवार जी ने स्पष्ट कीया की हम अपने अधिकार की रछा हेतु अन्तिम पायदान तक लडाई लडेंगे||
:-उपरोक्त बैठक मे विकास बैस बंशी,सिताराम,लछ्मीकांत दुबे,रामनरेश भारती, नन्दलाल यादव समेत सैकडो के आंकडे मे विस्थापित मौजूद रहे|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें