सोमवार, 3 जुलाई 2017

एनसीएल परियोजना ककरी मे अधिभार हटाओ का कार्य करने वाली कम्पनी के खिलाफ लामबंद हुये विस्थापित-




•~एनसीएल परियोजना ककरी मे भूमि अधिग्रहण से अपना सब कुछ खो चुके विस्थापितो ने परियोजना मे अधिभार हटाओ का कार्य करने वाली कम्पनी द्वारा विस्थापितो के साथ रोजगार देने मे छल-कपट होने व प्रभावशाली व्यक्तियों के कोटे से मजदूर भर्ती,गैर विस्थापित मजदूर भर्ती मे अपने लुटते हक-हकुक के लिये एनसीएल ककरी जीएम कार्यालय पर लगभग तीन घंटे तक प्रदर्शन कीया व उसके उपरांत मुख्यमहाप्रबंधक के नाम का ग्यापन सौपा,जिसमे विस्थापितो की मुख्य मांगे रही की विस्थापित परिवार व उनके सदस्यो को वरीयता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यदायी कम्पनी को उचित दिशा निर्देश जारी कीया जाये तथा जब तक विस्थापित परिवार तथा उनके सदस्यो को भर्ती न हो जाये तब तक गैर विस्थापित मजदुरो की भर्ती को रोका जाये तथा विस्थापितो की मांगो पर यदि चार दिवस के अन्दर पहल नही की गयी तो वो आन्दोलन करने को बाध्य होंगे||
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अंकुश दुबे ने साफ शब्दो मे स्पष्ट कीया की यदि विस्थापितो को रोजगार देने के मामले मे परियोजना व अधिभार हटाओ की कार्यदायी कम्पनी द्वारा यदि इसी प्रकार का छल-कपट जारी रखा गया तो विस्थापितो के हक-हकुक के लिये हम सडको पर भी उतरेंगे वही शिवानन्द यादव ने कहा की अपना सब कुछ अधिग्रहण होने के बाद विस्थापित को रोजगार हेतु भटकना पड रहा है जिससे आक्रोश चरम सीमा पर है यदि यही हालात रहे तो परिणाम उचित नही होगा,इस मौके पर लछ्मीकांत दुबे,ओमप्रकाश दुबे,नन्दलाल यादव, आर.पी.पनिका,अरुण दुबे,रामनरेश,बाबुराम,अभोरिक यादव,अमृत लाल, अनिल,धनीराम आदि ककरी,औडी,परासी,रेहटा,बांसी के अनेको-अनेक विस्थापित मौजूद रहे||||

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें