बुधवार, 26 जुलाई 2017

विस्थापितो ने भरी बरसात मे ही अनशन की जोरदार शुरुआत की|

विस्थापितो ने भरी बरसात मे ही अनशन की जोरदार शुरुआत की|



एनसीएल ककरी परियोजना मे आउटसोर्सिंग मे रोजगार हेतु  आज विस्थापितो ने जोरदार प्रदर्शन कीया जहा प्रशासन द्वारा विस्थापितो व प्रबंधन के बीच वार्ता को सफल कराने हेतु प्रयास किया गया परन्तु विस्थापित प्रतिनिधि मण्डल मे मात्र दो लोगो की संख्या का सीमांकन किये जाने पर विस्थापित नेता अंकुश दुबे समेत कोई भी विस्थापित तैयार नही हुआ,विस्थापित आन्दोलन के समर्थन मे विस्थापित व्याख्याता पंकज मिश्रा,देवीशरण भारती,आशीष मिश्रा"बागी",रवि कुमार गोंड"बडकु",हीरालाल भारती, गैवीनाथ यादव समेत तमाम नेता पहुचे||
प्रशासन द्वारा द्वितीय बार विस्थापित व प्रबंधन के बीच दूसरी बार वार्ता क़राने की कोशिश सफल हुई जिसमे विस्थापितो का पन्द्रह सदस्यीय  प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमहाप्रबंधक  से मिला परन्तु वार्ता असफल रही|
विस्थापितो के प्रतिनिधिमण्डल की अगुवाई कर रहे पंकज मिश्रा समेत सभी सदस्यो की प्रबंधन से तीखी नोकझोंक हुई तथा गैर विस्थापित मजदुरो की भर्ती निरस्त करने,विस्थापितो की तत्काल संस्तुति तथा विस्थापितो के रोजगार हेतु एक निर्धारित प्रक्रिया की मांग को लेकर प्रतिनिधिमण्डल अडा रहा तथा मांगो के पुर्ण न होने पर क्रमिक अनशन का ऐलान किया|
क्रमिक अनशन पर आज से शंकर दयाल,लछ्मीकांत दुबे,अंकुश दुबे,पवन बैस, ओमप्रकाश द्विवेदी बैठे तथा निर्णय हुआ की जब तक मांगे पुरी नही होती तब तक लगातार अनशन जारी रहेगा|
उपरोक्त समस्त प्रदर्शन के दौरान मनीष बैसवार,विकास बैस,शिवानन्द यादव, रामनरेश भारती, धनीराम समेत सैकडो की तादाद मे विस्थापित मौजूद रहे|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें