बुधवार, 11 दिसंबर 2019

बलात्कार की बढती घटनाओ के खिलाफ उर्जांचल के नौजवानों मे उबाल

बलात्कार की बढती घटनाओ के खिलाफ उर्जांचल के नौजवानों मे उबाल।

बलात्कार के अपराधियों को फांसी की सजा, निर्भया फण्ड के समुचित क्रियान्वयन, फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर कैण्डल मार्च।

उत्तर प्रदेश समेत अन्य स्थानों पर लगातार बलात्कार की बढ रही घटनाओं के खिलाफ शनिवार शायं उर्जांचल मे नौजवानो ने एनसीएल ककरी कालोनी परिसर मे कैण्डल मार्च करते हुये बलात्कारियों को फांसी की सजा सुनिश्चित किये जाने, निर्भया फण्ड के समुचित क्रियान्वयन, इमरजेंसी रेस्पांस सपोर्ट सिस्टम की स्थापना तथा बलात्कार के मामलो मे पीडिता को त्वरित न्याय प्रदान करने हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की मांग रखी। सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे आये दिन बलात्कार हो रहा है इन घटनाओं पर केन्द्र व राज्य सरकार कितनी लापरवाह है इसका अंदाजा होता है कि निर्भया फण्ड से मिली राशि का समुचित उपयोग नही किया गया और ना ही इमरजेंसी रेस्पांस सपोर्ट सिस्टम उपयोग का सर्टिफिकेट केन्द्र सरकार को राज्य सरकार द्वारा दिया गया इसके बावजुद केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब तलब नही किया कि इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम क्यो नही शुरू किया गया।लक्ष्मी कांत, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र भारती, कौशलेंद्र प्रताप, दयासागर दुबे ने सामुहिक रुप से कहा कि बलात्कार जैसे जघन्य आरोप के लिये फांसी से कम कोई सजा मंजुर नही होनी चाहिए तथा बलात्कार के अपराधियों के लिये दया याचिका दाखिल करने का प्राविधान खत्म होना चाहिए तथा स्पीडी जस्टिस प्रणाली तैयार करनी चाहिए। इस दरम्यान अजेन्द्र दुबे, अफजल हुसैन, रजनीकांत, सुनील यादव, अनुज, अफसर, विजय शंकर विश्वकर्मा समेत दर्जनों लोग मौजुद रहे।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें